सुशासन दिवस पर जेडीयू का फोकस, नीरज कुमार बोले- बिहार की बदली तस्वीर नीतीश की देन
पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने 24 नवंबर को गुड गवर्नेंस डे सेलिब्रेशन, बिहार में स्कैम से इन्वेस्टमेंट की तरफ जाने पर पीएम मोदी की बातों और नीतीश सेतु नाम रखने के विवाद पर तेजस्वी यादव की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जब आतंकराज के खिलाफ जनता का जनादेश लिया तो मीडिया के साथियों ने पूछा था कि आपकी प्राथमिकता क्या है तो उन्होंने तीन बार बोला था- सुशासन, सुशासन, सुशासन।
सुशासन दिवस हम 24 नवंबर को पूरे बिहार में पंचायत और प्रखंड स्तर पर बैठक करके जिला स्तरीय कार्यक्रम करेंगे और यह सतत हमारा वर्षवार कार्यक्रम चलेगा। चूंकि बिहार की तस्वीर अगर बदली है तो सुशासन से बदली है तो उन उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। इस दौरान अपने नेता के नेतृत्व की चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में गंगा नदी पर बने 6-लेन केबल-स्टेड पुल का उद्घाटन किया और उसका नाम नीतीश सेतु रखा। इस पर चल रहे विवाद और तेजस्वी यादव की बातों को लेकर उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी राज्य की मुख्यमंत्री थीं, तब उन्होंने अपने नाम पर राघोपुर में राबड़ी देवी उच्च विद्यालय बनाया था।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पद से हट गए हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने पुल का नाम नीतीश सेतु रखा है। इससे पहले जेपी सेतु, वीर कुंवर सिंह सेतु और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सेतु नाम रखे जा चुके हैं। इसी प्रकार नीतीश सेतु नाम रखे जाने पर बिहारवासियों को गौरव हो रहा है, लेकिन राघोपुर की जनता तो राजनीतिक शाप देगी कि आप लोगों ने वहां का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन एक पुलिया का भी निर्माण नहीं करवाया।
अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर मुझे मौका मिला तो मैं अग्निवीर जैसे पदों को समाप्त कर दूंगा। इस पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप तो क्षेत्रीय पार्टी हैं। आप कहां अग्निवीर में जा रहे हैं। आपको तो उत्तर प्रदेश के पुलिस बल के लिए जनता जनादेश नहीं दे रही है और आप अग्निवीर की चिंता कर रहे हैं। सच यह है कि आप राजनीति में पराजित योद्धा है।
बिहार की तस्वीर जो बदली है। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में जो निर्माण किया है। पंडित नेहरू का स्वप्न था कि गंगा पर ब्रिज बने। आज 7-7 पुल बन गए। उन्होंने कहा कि आज इन्वेस्टमेंट के लिए चूंकि लैंड, लॉ एंड ऑर्डर, स्टेट हमारा है। अभी इन्वेस्टर मीट हमने करवाई, तो स्वाभाविक है। प्रस्ताव बड़े पैमाने पर आ रहे हैं। जहां फिरौती के लिए अपहरण होता था, आज वहां उद्योग लगाए जाने की बात हो रही है। बिहार की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री इसकी तकदीर बदलना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनेता वह नहीं होता है, जो केवल अपने लिए सोचता है, जो आने वाली पीढ़ी के लिए सोचता है। वह स्टेट्समैन कहलाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस ग्लोबलाइजेशन के दौर में, जब सोने का दाम बढ़ रहा था, लोगों से अनुरोध किया था कि अपने मन को नियंत्रित करिए, सोना न खरीदें।
आज सोने का दाम घट गया, लोगों ने उसको स्वीकार किया, तो स्वाभाविक है कि प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शी सोच के तहत यह बताया था कि ग्लोबलाइजेशन के दौर में सोने का मूल्य हम नहीं, केवल बाजार तय कर सकता है। वह बाजार मूल्य उसके तय होने का मापदंड है। ऐसी स्थिति में अगर सोने का दाम आज घटा है तो यह पीएम मोदी के अपील का असर है।
--आईएएनएस
डीके/वीसी

