Samachar Nama
×

सूर्य तिलक के साक्षी बने पीएम मोदी, बोले- प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राम नवमी के अवसर पर अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के पवित्र ‘सूर्य तिलक’ समारोह का टीवी स्क्रिन पर दर्शन किया और देशवासियों के कल्याण के लिए भगवान राम से प्रार्थना की।

राम नवमी भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व चैत्र नवरात्रि के दौरान आता है और सत्य, करुणा व धर्म जैसे मूल्यों पर चिंतन का अवसर देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित सूर्य तिलक का दर्शन किया। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्श त्याग, तप और मर्यादा हमें हर परिस्थिति में मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान राम का आशीर्वाद भारत को ‘विकसित’ और ‘आत्मनिर्भर’ राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में मार्गदर्शन देगा।

सूर्य तिलक समारोह में सूर्य की किरणें विशेष तकनीक के जरिए रामलला की प्रतिमा के मस्तक पर सटीक रूप से पहुंचती हैं, जिसका काफी ज्यादाद धार्मिक महत्व है। यह आयोजन अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण बन चुका है।

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद पहली राम नवमी पर आयोजित सूर्य तिलक ने देश-विदेश में व्यापक ध्यान आकर्षित किया था। उस दौरान करीब तीन मिनट तक चले इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे।

भगवान राम को सत्य, धर्म और कर्तव्य का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों को नैतिकता और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, खासकर राम नवमी जैसे पावन अवसर पर।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story

Tags