Samachar Nama
×

सूरत में सीएम भूपेंद्र पटेल और सेशेल्स उच्चायुक्त की मुलाकात, निवेश बढ़ाने पर जोर

गांधीनगर, 1 मई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सूरत में दक्षिण गुजरात जोन की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आई सेशेल्स देश की भारत स्थित उच्चायुक्त हरिसोआ ललाटियाना अकुचे के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक के दौरान सेशेल्स की उच्चायुक्त ललाटियाना अकुचे ने भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी और टूरिज्म जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से गुजरात और सेशेल्स के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने वीजीआरसी में भाग लेने के लिए सेशेल्स का आभार व्यक्त किया और आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 में भाग लेने का आमंत्रण दिया।

इस मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव एमके दास, उद्योग और खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. अजय कुमार और सेशेल्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम ने लिखा, "सूरत में वीजीआरसी दक्षिण गुजरात के दौरान, सेशेल्स की भारत में उच्चायुक्त ललाटियाना अकुचे से मिलकर खुशी हुई। हमने भारत-सेशेल्स संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें गुजरात और सेशेल्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपसी निवेश के माध्यम से साझेदारी को और गहरा करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वीजीआरसी में सेशेल्स की भागीदारी की सराहना की और आगे के सहयोग के लिए उन्हें 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में शामिल होने का निमंत्रण दिया।"

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags