Samachar Nama
×

सूरत में ईटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत

सूरत, 7 जून (आईएएनएस)। सूरत में ज्वेलरी साफ करने वाली एक फैक्ट्री में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन वर्कर और एक सुपरवाइजर शामिल थे। हादसा उस वक्त हुआ जब वे जमीन के नीचे बने ईटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे। सभी की मौके पर मौत हो गई।

जोन-1 के डीसीपी आलोक कुमार ने आईएएनएस से बताया कि सूरत शहर में ज्वेलरी साफ करने की एक फैक्ट्री है। सफाई की प्रक्रिया के बाद निकलने वाला कचरा एक टैंक में इकट्ठा किया जाता है। इस टैंक की नियमित रूप से सफाई की जाती है। रविवार को भी तीन श्रमिक और कंपनी का एक सुपरवाइजर टैंक साफ करने गए। सफाई के दौरान, एक श्रमिक टैंक में गिर गया और बेहोश हो गया। बाकी दो श्रमिक उसको निकालने गए, वे भी बेहोश हो गए।

डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि सुपरवाइज की ओर से दमकल को कॉल किया गया लेकिन जब तक दमकल की टीम पहुंचती तब तक सुपरवाइजर भी टैंक में गिर चुका था। इस हादसे में चार लोगों की मौत की बात सामने आई है। सेफ्टी इक्विपमेंट का इस्तेमाल किया गया है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कोई भी सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं पहना गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बाकी की धाराएं जोड़ी जाएंगी।

डिविजनल फायर ऑफिसर रंजीत सिंह खाडिया ने आईएएनएस को बताया कि हमें सुबह 10:22 बजे कॉल करके जानकारी दी गई कि एक व्यक्ति टैंक में गिर गया है। हालांकि, मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि यह एक इंडस्ट्रियल यूनिट थी। वहां एक व्यक्ति के बजाय चार लोग अंदर थे। यूनिट में एक ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) है, जिसका इस्तेमाल रॉ मटेरियल के वेस्ट को ट्रीट करने के लिए किया जाता है।

रंजीत सिंह खाडिया ने बताया कि सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। यहां काफी जहरीली गैस थी।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags