Samachar Nama
×

सुरक्षा समीक्षा में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की आईडीएफ की सराहना, देशवास‍ियों पर जताया गर्व

तेल अवीव, 20 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के सेंट्रल कमांड में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा आकलन किया। इस दौरान उन्होंने इजरायल डिफेंस फोर्स, इजरायल सुरक्षा एजेंसी के ऑपरेशन “रोअरिंग लायन” के तहत किए गए अभियानों की सराहना की।
सुरक्षा समीक्षा में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की आईडीएफ की सराहना, देशवास‍ियों पर जताया गर्व

तेल अवीव, 20 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) के सेंट्रल कमांड में एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा आकलन किया। इस दौरान उन्होंने इजरायल ड‍िफेंस फोर्स, इजरायल सुरक्षा एजेंसी के ऑपरेशन “रोअरिंग लायन” के तहत किए गए अभियानों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि “वार ऑफ रिडेम्प्शन" की शुरुआत के बाद से जमीनी स्तर पर सुरक्षा स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जो आतंकवादी घटनाओं में आई उल्लेखनीय गिरावट से स्पष्ट होता है।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्‍ट किया, ''वार ऑफ रिडेम्प्शन की शुरुआत के बाद से जमीनी स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है, जो आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय गिरावट के रूप में दिखाई देता है।''

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन लोगों की कड़ी निंदा की जो आईडीएफ के कमांडरों की आलोचना करते हैं। नेतन्याहू ने कहा ये कमांडर इजरायल और उसके सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने उनके प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक संबोधन में देशवास‍ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा क‍ि इस मुश्किल समय में मुझे आप पर गर्व है। आपके अडिग रवैये, आपकी जिम्मेदारी और आपके धैर्य पर मुझे गर्व है।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि इन कठ‍िन हालात से निपटने के आपके तरीके पर माता-पिता, बच्चों, टीचिंग स्टाफ और सभी परिवारों पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि हम जिम्मेदारी और सही समझ के साथ धीरे-धीरे स्कूल खोलने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि हम अपने बच्चों को जितना हो सके स्थिरता, सुरक्षा और एक नियमित दिनचर्या वापस दे सकें।

प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि सरकार में अपने साथियों के साथ मिलकर नागरिकों पर बोझ कम करने, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, रिजर्व सैनिकों और उनके परिवारों की मदद करने और इस अभियान के सभी लक्ष्यों को हासिल करने तक अपने प्रयासों में डटे रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि आप जिस तरह का लचीलापन दिखा रहे हैं और 'होम फ्रंट कमांड' के निर्देशों का पालन कर रहे हैं, उससे हमें इजरायल की सुरक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए पूरी दृढ़ता के साथ काम करते रहने की ताकत मिलती है।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

Share this story

Tags