Samachar Nama
×

सुरक्षा परिषद में यमन में स्थिति को शीघ्र शांत करने का चीनी प्रतिनिधि का आह्वान

सुरक्षा परिषद में यमन में स्थिति को शीघ्र शांत करने का चीनी प्रतिनिधि का आह्वान
सुरक्षा परिषद में यमन में स्थिति को शीघ्र शांत करने का चीनी प्रतिनिधि का आह्वान

बीजिंग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू छोंग ने 9 अक्तूबर को यमन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की एक खुली बैठक में बोलते हुए यमन में स्थिति को जल्द से हल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में यमन में जमीनी स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं, यमन के पश्चिमी तट सहित कई मोर्चों पर भीषण लड़ाई छिड़ गई है, और युद्धक्षेत्र की स्थिति उच्च तीव्रता वाले टकराव के एक नए चरण में प्रवेश कर गई है। इस संघर्ष से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है, लोग विस्थापित हुए हैं। इसके नकारात्मक दुष्प्रभाव बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और क्षेत्र के अन्य देशों में तेजी से फैल रहे हैं। यमन में स्थिति एक नाजुक मोड़ पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को वर्तमान संघर्ष की समस्या का एक व्यवहार्य समाधान खोजने की आवश्यकता है।

पहला, यथाशीघ्र स्थिति को शांत करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

दूसरा, राजनीतिक समाधान की दिशा में शीघ्र वापसी की जानी चाहिए।

तीसरा, अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल सिद्धांतों का दृढ़तापूर्वक पालन किया जाना चाहिए।

फू छोंग ने यह भी कहा कि चीन विभिन्न संबंधित पक्षों के साथ संपर्क और संवाद बनाए रखेगा, अपने तरीके से शांति वार्ता को बढ़ावा देगा, यमन मुद्दे के राजनीतिक समाधान को आगे बढ़ाने और क्षेत्र में स्थायी शांति बहाल करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags