Samachar Nama
×

सुनीता कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी सोनम, फराह खान ने भी लुटाया प्यार

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
सुनीता कपूर के जन्मदिन पर भावुक हुईं बेटी सोनम, फराह खान ने भी लुटाया प्यार

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

सोनम कपूर और मशहूर कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान ने सोशल मीडिया पर सुनीता के लिए खूबसूरत पोस्ट शेयर किए। दरअसल, सुनीता पूर्व मॉडल, सफल फैशन डिजाइनर और ज्वेलरी डिजाइनर व बिजनेस वुमेन हैं।

अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी और बिजनेस वुमेन होने के कारण सुनीता के फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स के साथ अच्छा बॉन्ड है। फराह ने इंस्टाग्राम पर सुनीता की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने सुनीता के लिए एक लंबा नोट लिखा। निर्देशक ने बधाई देते हुए लिखा, "शुरू में, मैं अनिल कपूर की दोस्त थी लेकिन सालों बाद सुनीता मेरी जिंदगी में उस दोस्त के रूप में आई, जिसके साथ मुझे बॉन्ड शेयर करना बहुत पसंद है। वे हमेशा मदद करने और साथ निभाने वाली मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। जब मैं बाहर रहती हूं, तब मेरे बच्चों के लिए खाना भेजना हो, किसी भी मुश्किल घड़ी में मदद करना हो या फिर मुश्किल समय में मेरा हाथ पकड़े रहना हो, सुनीता हर वक्त में साथ देती हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि अगर किसी की दोस्ती सुनीता है, तो वे भाग्यशाली हैं। उनका दिल बहुत बड़ा है। मैं उनके जैसी दोस्त पाकर बहुत खुश हूं। उन्होंने लिखा, "यह दोस्ती मेरे लिए बहुत कीमती है। जन्मदिन मुबारक हो सुनीता! आप सबके लिए बहुत प्यारी और प्रिय हैं।"

अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपनी मां के लिए एक बहुत ही भावुक नोट लिखा। सोनम ने लिखा, "मेरी मां बहुत खास हैं। उनकी आंखें हरी हैं। मां, आप कृपा, ताकत और प्यार की मिसाल हैं। आप मेरे लिए सब कुछ हैं। आपने हमें इतने स्नेह और शांत शक्ति से हमेशा साथ जोड़े रखा है। मैं अपने हर काम में आपको याद करती हूं। दुनिया की सबसे प्यारी मां, हमेशा। जन्मदिन मुबारक हो।"

सोनम के पोस्ट करने के बाद कई सेलेब्स ने पोस्ट पसंद किया। साथ ही, सुनीता को जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेत्री भाग्यश्री ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो।" हुमा कुरैशी ने लिखा, "आपकी मां को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags