Samachar Nama
×

'सुंदर सिंह भंडारी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत', जयंती पर अमित शाह ने किया भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य को याद

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि सुंदर सिंह भंडारी का जीवन 'राष्ट्र प्रथम' को अपना ध्येय बनाने वाले प्रत्येक युवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक सुंदर सिंह भंडारी को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। सादगीपूर्ण जीवन, उच्च आदर्शों और राष्ट्रसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ, सुंदर सिंह भंडारी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। संघ से लेकर भाजपा तक, वे सामाजिक जीवन में शुचिता के आदर्श बने। उनका जीवन 'राष्ट्र प्रथम' को अपना ध्येय बनाने वाले प्रत्येक युवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सुंदर सिंह भंडारी को नमन करते हुए लिखा, "उन्होंने अपने समर्पण, कर्मठता और अनुशासन से संगठन को सींचकर एक सशक्त और मजबूत आधार प्रदान किया।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सुंदर सिंह भंडारी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सुंदर सिंह भंडारी के योगदान को याद करते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपका संघर्ष और संगठन को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने में आपका योगदान अतुलनीय रहा है। आपकी बौद्धिक प्रखरता और सादगीपूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुशल संगठनकर्ता सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।"

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी सुंदर सिंह भंडारी की जयंती पर उन्हें नमन किया। सम्राट चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सुंदर सिंह भंडारी का समर्पित जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन निर्माण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags