छात्र ने टीचर के सीने पर मारा मुक्का फूट-फूट कर रो पड़े शिक्षक, वायरल वीडियो होते ही भड़के यूजर्स
आंध्र प्रदेश के NTR ज़िले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है। वीरवल्ली गांव के एक सरकारी स्कूल में मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट ने अपने टीचर पर सबके सामने हमला कर दिया।
Andhra Pradesh : A student punches an old teacher.
— Woke Eminent (@WokePandemic) March 5, 2026
The teacher, who likely spent decades guiding and shaping young minds, breaks down crying in pain.
Respect for teachers was once the foundation of our culture today, it feels like that foundation is cracking. pic.twitter.com/1KWobRQb1B
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बापुलापाडु मंडल के ज़िला परिषद हाई स्कूल में हुई। क्लास में एक टीचर और स्टूडेंट के बीच बहस हो गई। स्टूडेंट ने तुरंत अपना आपा खो दिया और बुज़ुर्ग टीचर के सीने पर मुक्का मार दिया। बताया जा रहा है कि टीचर ने स्टूडेंट को डांटते हुए गलत भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे वह भड़क गया। वायरल वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि क्लास में दूसरे स्टूडेंट और स्टाफ़ मेंबर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना रहा।
ट्विटर हैंडल @WokePandemic से वीडियो शेयर करते हुए एक यूज़र ने कैप्शन में लिखा: "दशकों तक युवा दिमागों को गाइड करने वाले टीचर दर्द से कराहते हुए फूट-फूट कर रो पड़े। टीचरों का सम्मान कभी हमारे कल्चर की नींव हुआ करता था, लेकिन आज ऐसा लगता है कि वह नींव हिल रही है।"
सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा
जैसे ही वीडियो ऑनलाइन आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। नेटिज़न्स नई पीढ़ी के नैतिक मूल्यों पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "यह बर्दाश्त के बाहर है। बच्चे अपने टीचरों का सम्मान करना भूल गए हैं।" दूसरे ने कहा, "आजकल इन बच्चों को क्या हो गया है? हम अपने टीचरों की आँखों में देखने की भी हिम्मत नहीं करते।"

