स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी मुद्दा है: सस्मित पात्रा
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी मुद्दा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए भारत, साउथ एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया के लिए तेल और नैचुरल गैस की शिपमेंट होती है। पश्चिम एशिया में लड़ाई की वजह से शिपमेंट रुक गई थी।
उन्होंने कहा कि कुछ जहाजों पर हमला किया गया। इस हमले में कई भारतीय भी मारे गए। इन परेशानियों को देखते हुए 60 देश एक साथ आए और एक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से चर्चा की गई कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हथियारीकरण न किया जाए। अगर कोई संघर्ष होता है तो ऐसा कोई हथियारीकरण न हो कि बाकी देशों के लिए जो समुद्री मार्ग है, उसको बंद कर दिया जाए।
नौसेना में दो जहाजों के शामिल होने पर बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि आज इंडियन नेवी में दो जहाज शामिल किए गए, जो एक बहुत ही बड़ा कदम है, और मैं इस कामयाबी के लिए इंडियन नेवी और डिफेंस फोर्स को बधाई देता हूं। पहला है आईएएनएस अरिधमान, हमारी न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन, जो हमारी न्यूक्लियर कैपेबिलिटी को और मजबूत करती है। दूसरा है आईएएनएस तारागिरी, एक स्टेल्थ फ्रिगेट, जो हमारे ऑपरेशन्स में भी अहम योगदान देगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में झगड़ा कई महीनों से चल रहा है। हमें इसे हल करने की दिशा में ले जाना होगा, ताकि फिर से बातचीत हो और तनाव कम हो। क्योंकि कई देश इस स्थिति से निपटने के लिए एक साथ हैं, इसलिए इस झगड़े को खत्म करने के लिए अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बातचीत बहुत जरूरी है।
तेल की कामतों में बढ़ोत्तरी की वजह से वर्ल्ड इकॉनमी में दबाव बना हुआ है। ये देश और पूरी दुनिया के लिए अच्छा संदेश नहीं है। संघर्ष को खत्म करने के लिए इस पर चर्चा होनी चाहिए।
--आईएएनएस
एसडी/डीकेपी

