Samachar Nama
×

कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स 264.82 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था।
कमजोर वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, ऑयलएवंगैस स्टॉक्स पर दबाव

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स 264.82 अंक या 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,224.14 और निफ्टी 27.60 अंक या 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,004.10 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम ऑयलएंडगैस सेक्टर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी ऑयलएंडगैस टॉप लूजर था। इसके बाद निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी कंज्प्शन, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग लाल निशान में थे।

इसके अलावा निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी आईटी हरे निशान में थे।

लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 81.35 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,047.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 101 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,303 पर था।

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बीईएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, मारुति सुजुकी और टाटा स्टील गेनर्स थे। इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टाइटन, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईटीसी लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, जकार्ता और मनीला के बाजारों में गिरावट थी। वहीं, हांगकांग और सोल हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण मंगलवार को बंद थे।

बाजारों में गिरावट की वजह अमेरिका द्वारा ईरान में पर हॉर्मुज स्ट्रेट के पास हमले करने को माना जा रहा है। अमेरिका ने कहा है कि उसने हॉर्मुज स्ट्रेट के पास माइन्स बिछा रही छोटी बोट्स को निशाना बनाया। हालांकि, दोनों देशों के बीच शांति के लिए वार्ता लगातार चल रही है।

इससे कच्चे तेल में तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 1.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 95.05 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.65 डॉलर प्रति बैरल पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share this story

Tags