Samachar Nama
×

स्थानीय चुनाव में अहमदाबाद की चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिलेगा : हर्ष संघवी

अहमदाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को स्थानीय चुनाव को लेकर अहमदाबाद शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की मजबूत जीत का दावा किया।
स्थानीय चुनाव में अहमदाबाद की चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिलेगा : हर्ष संघवी

अहमदाबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को स्थानीय चुनाव को लेकर अहमदाबाद शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की मजबूत जीत का दावा किया।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अहमदाबाद शहर के विभिन्न वार्डों में उनके प्रवास के दौरान लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। हर्ष संघवी ने कहा, "अहमदाबाद की चारों दिशाओं में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा। मैं जहां भी गया, लोगों का भारी उत्साह देख रहा हूं। इस बार भाजपा अहमदाबाद शहर में एक नया इतिहास रचेगी।"

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अहमदाबाद के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया और बड़ी संख्या में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हर जगह लोगों ने भाजपा को आशीर्वाद दिया और स्थानीय चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

संघवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "गुजरात के हर कोने से लोगों ने मन बना लिया है कि जो लोग गुजरात और यहां की अस्मिता को बदनाम करते हैं, उनका एक-एक करके हिसाब लिया जाएगा। लोगों में कांग्रेस के प्रति गुस्सा साफ नजर आ रहा है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को जब भी मौका मिला, उसने गुजरात और गुजरात के लोगों को बदनाम करने की कोशिश की है। संघवी ने कहा, "आज भी गुजरात के महत्तम क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नौ एंट्री कर दी गई है। अब इसका हिसाब जरूर होगा।"

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि गुजरात की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा गुजरात की अस्मिता, विकास और लोक कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए चुनाव लड़ रही है। हर्ष संघवी ने स्थानीय चुनाव को गुजरात की अस्मिता बचाने का मुद्दा बताते हुए कहा कि इस बार अहमदाबाद सहित पूरे गुजरात में भाजपा की जीत न सिर्फ बड़ी होगी, बल्कि ऐतिहासिक भी होगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और घर-घर जाकर भाजपा के विकास कार्यों का संदेश पहुंचाएं।

--आईएएनएस

एससीएच/एमएस

Share this story

Tags