Samachar Nama
×

एसएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026: 127 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने नर्सिंग ऑफिसर के कुल 127 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए आवेदन सुधार विंडो ऑफिशियल वेबसाइट पर 11 मई से 13 मई तक सक्रिय रहेगा। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) की ओर से जारी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैट्रिकुलेशन (10वीं), हायर सेकेंडरी (12वीं), ग्रेजुएशन या इससे ऊपर की डिग्री होनी चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद अनुसार 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा (यदि लागू हो) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 100 रुपए तय किया गया है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share this story

Tags