Samachar Nama
×

श्रीलंका दौरे के लिए घरेलू स्टार्स को न्यूजीलैंड की महिला-ए टीम में मौका

ऑकलैंड, 6 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने श्रीलंका के विमेंस-ए दौरे के लिए टीम घोषित की है, जिसमें कई उभरती हुई खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरे में 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत 12 मई को दांबुला में होगी।
श्रीलंका दौरे के लिए घरेलू स्टार्स को न्यूजीलैंड की महिला-ए टीम में मौका

ऑकलैंड, 6 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने श्रीलंका के विमेंस-ए दौरे के लिए टीम घोषित की है, जिसमें कई उभरती हुई खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरे में 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे, जिनकी शुरुआत 12 मई को दांबुला में होगी।

कैंटरबरी मेंस टीम के असिस्टेंट कोच ब्रेंडन डोनकर्स कोचिंग यूनिट का नेतृत्व करेंगे, उनके साथ नॉर्दर्न ब्रेव विमेंस के हेड कोच पीटर बोरन और न्यूजीलैंड क्रिकेट पाथवे विमेंस कोच सारा मैकग्लाशन भी होंगी।

इस टीम में 7 ऐसी खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। इनमें केली नाइट, जेस वॉटकिन, बेला आर्मस्ट्रांग, फ्रान जोनास, हन्ना रो, केट एंडरसन और बेला जेम्स का नाम है।

टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज केट एंडरसन को हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में घरेलू बल्लेबाजी के लिए 'रूथ मार्टिन कप' से सम्मानित किया गया था। एंडरसन ने पूरे सीजन में कुल 776 रन बनाए, जिसमें हैलीबर्टन जॉनस्टोन (एसबीजे) शील्ड में 70 की औसत से बनाए गए 560 रन भी शामिल हैं।

हार्ट्स सुपर स्मैश अभियान में अहम भूमिका निभाने और प्रतियोगिता की टॉप स्कोरर खिलाड़ियों में से एक के रूप में रहने के बाद, प्रू कैटन बल्लेबाजी विभाग में एंडरसन के साथ शामिल होंगी।

वहीं, ऑफ स्पिनर जारा जेटली को पहली बार न्यूजीलैंड-ए टीम में जगह मिली है। जेटली घरेलू वनडे और टी20 दोनों प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक विकेट हासिल करने के मामले में दूसरे पायदान पर थीं। उन्होंने इस गर्मियों में ब्लेज के लिए 35 विकेट निकाले। तेज गेंदबाज मारामा डाउन्स ने भी सुपर स्मैश में जेटली के बराबर विकेट हासिल किए और उन्हें भी पहली बार न्यूजीलैंड-ए से बुलावा मिला है।

सीमर एम्मा ब्लैक तेज गेंदबाजी क्रम में अपना घरेलू अनुभव जोड़ेंगी, जिन्होंने अपने यादगार सीजन में 21 विकेट लेकर एचबीजे शील्ड में सबसे अधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

यह टीम 7 मई को श्रीलंका के लिए रवाना होगी, जिसके बाद दांबुला में उनका पहला वनडे मैच 12 मई को खेला जाएगा। इसके बाद 15 मई और 18 मई को वनडे सीरीज के शेष मुकाबले खेले जाएंगे। 21 मई को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद 23 मई और 25 मई को शेष 2 टी20 मैच आयोजित होंगे।

यह एशिया का पहला महिला न्यूजीलैंड ए दौरा होगा, जो उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अगली पीढ़ी की बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स की क्षमताओं को परखने का अवसर प्रदान करेगा।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags