Samachar Nama
×

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 17 हाई परफॉरमेंस कोच पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 17 हाई परफॉरमेंस कोच पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 17 हाई परफॉरमेंस कोच पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने 'एलपीडी माइनस पेंशन' के आधार पर 'हाई परफॉरमेंस कोच' के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

हाई परफॉरमेंस कोच के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर के सुबह 10 बजे से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर की शाम 5 बजे तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास साई एनएस एनआईएस, पटियाला या इसके समकक्ष संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा; या ओलंपिक/पैरालंपिक/एशियाई खेलों/विश्व चैंपियनशिप में भागीदारी के साथ कोचिंग में सर्टिफिकेट कोर्स या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता होने चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदक ऐसे अधिकारी होने चाहिए, जिन्होंने केंद्र/राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) प्रशासन के अंतर्गत समान पद पर काम किया हो या लेवल-12 (78,800 से 2,09,200 रुपए) में 5 वर्ष की नियमित सेवा पूरी की हो।

आवेदकों की अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख यानी 30 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की प्रासंगिक अनुभव और जॉब डिस्क्रिप्शन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,23,100 से 2,15,900 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से यह नियुक्ति 'एलपीडी माइनस पेंशन' (अंतिम वेतन-पेंशन) के आधार पर 1 वर्ष की अवधि के लिए या 64 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो की जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story