Samachar Nama
×

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें तेज, फुटेज में देंखे प्रैक्टिस सेशन में नहीं हुई बातचीत; पहले वनडे से पहले चर्चा गर्म

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की अटकलें तेज, फुटेज में देंखे प्रैक्टिस सेशन में नहीं हुई बातचीत; पहले वनडे से पहले चर्चा गर्म

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टीम इंडिया के वरिष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों ने बर्मिंघम में अभ्यास सत्र के दौरान एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की, जिससे अनबन की अटकलों को और बल मिला है।

प्रैक्टिस सेशन में एक-दूसरे से बनाए रखी दूरी

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को बर्मिंघम में हुए टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, केएल राहुल और अन्य खिलाड़ियों से लंबी बातचीत की। हालांकि, विराट कोहली के साथ उनकी कोई सीधी बातचीत देखने को नहीं मिली।बताया गया कि कोहली ने पहले फील्डिंग ड्रिल्स में हिस्सा लिया और उसके बाद करीब 30 से 40 मिनट तक नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान गंभीर दूर से उनकी बल्लेबाजी देखते रहे, लेकिन दोनों के बीच कोई संवाद नहीं हुआ।

बैटिंग कोच सितांशु कोटक से हुई लंबी चर्चा

नेट अभ्यास समाप्त होने के बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक विराट कोहली के पास पहुंचे और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गौतम गंभीर ने सीधे कोहली से बात करने के बजाय कोटक को उनके पास भेजा।इसके अलावा, जब गंभीर अन्य खिलाड़ियों से चर्चा कर रहे थे, तब कोहली अपने किट बैग के साथ वहां से आगे बढ़ गए। इसी घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पहले वनडे पर रहेंगी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम में खेला जाना है। ऐसे में मैच से पहले टीम के भीतर कथित मतभेदों की खबरों ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींचा है।हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) या टीम प्रबंधन की ओर से विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच किसी विवाद या मतभेद की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल ये दावे मीडिया रिपोर्टों और अभ्यास सत्र के दौरान देखी गई गतिविधियों पर आधारित हैं। इससे पहले भी ऐसे कयास लगते रहे हैं, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से दोनों के रिश्तों को सामान्य बताया है।

Share this story

Tags