Samachar Nama
×

नई दिल्ली : मोबाइल चोरी केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। मेट्रो नेटवर्क में चोरी और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए, स्पेशल स्टाफ/मेट्रो के कर्मचारियों को भीड़-भाड़ वाले और इंटरचेंज स्टेशनों सहित विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर पीक और रश आवर्स के दौरान गहन गश्त के लिए रणनीतिक रूप से तैनात किया गया था।

इसी दौरान सोमवार को स्पेशल स्टाफ/मेट्रो की एक समर्पित टीम मेट्रो रेल स्टेशन (एमआरएस) राजीव चौक पहुंची और स्टेशन परिसर के साथ-साथ चलती मेट्रो ट्रेनों के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी शुरू की। गश्त और निगरानी के दौरान, चलती मेट्रो ट्रेन के अंदर चार संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई और उन्हें पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के संदेह वाले दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद पकड़े गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ और सत्यापन किया गया।

गिरफ्तार गिए गए आरोपियों की पहचान समीर (निवासी धसना पठान चौक, वार्ड नंबर 14, लोनी, गाजियाबाद, यूपी, उम्र - 22 वर्ष), दानिश (निवासी टोली मोहल्ला, डेयरी फैक्ट्री के पास, लोनी, यूपी, उम्र - 23 वर्ष) और जावेद (निवासी जैन कॉलोनी, अशोक विहार, लोनी, यूपी, उम्र - 40 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, चौथे आरोपी की पहचान शेर खान (निवासी मकान नंबर 11, गली नंबर 5, टोली मोहल्ला, मुस्तफाबाद, लोनी, यूपी, उम्र - 31 वर्ष) के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपियों की तलाशी के दौरान, उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान को कानून के अनुसार जब्त कर लिया गया। पुलिस को आरोपियों के प्रारंभिक सत्यापन से पता चला कि आरोपी जावेद एक आदतन अपराधी है और विभिन्न पुलिस स्टेशनों में चोरी, झपटमारी, डकैती और आर्म्स एक्ट के अपराधों से संबंधित 26 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

आरोपी शेर खान पहले भीपीएस केजीएम में बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) के तहत दर्ज एफआईआर में शामिल पाया गया था। वहीं, आरोपियों को बरामद चोरी के सामान के साथ पुलिस स्टेशन राजीव चौक मेट्रो ले जाया गया, जहां पुलिस की ओर से उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags