Samachar Nama
×

सपा के पास जमीनी समर्थन नहीं, यादव-मुस्लिम भाजपा के साथ: ओपी राजभर

मऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। दादरी में आयोजित रैली के बाद सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर वास्तविक समर्थन नहीं मिल रहा है, जबकि एनडीए के सहयोगी दलों का वोटर बेस अधिक मजबूत है।
सपा के पास जमीनी समर्थन नहीं, यादव-मुस्लिम भाजपा के साथ: ओपी राजभर

मऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जुबानी हमला किया। दादरी में आयोजित रैली के बाद सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर वास्तविक समर्थन नहीं मिल रहा है, जबकि एनडीए के सहयोगी दलों का वोटर बेस अधिक मजबूत है।

दादरी रैली का जिक्र करते हुए मंत्री राजभर ने कहा कि उन्होंने खुद देखा कि पूर्वांचल के कई हिस्सों से लोग रैली में पहुंचे थे। स्थानीय स्तर के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग दादरी पहुंचे, जो एनडीए के समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भीड़ यह संकेत देती है कि गठबंधन के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि पार्टी के पास ऐसा कोई नेता नहीं है जो पूरे प्रदेश में प्रभावी तरीके से वोट दिला सके। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में यादव और मुस्लिम समुदाय के लोग अब भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं, जो आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकता है।

गुर्जर समाज को लेकर मंत्री राजभर ने कहा कि गुर्जर समाज धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और भगवान राम व कृष्ण में गहरी श्रद्धा रखता है, जबकि उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव इन आस्थाओं के प्रति स्पष्ट रुख नहीं रखते। राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान समाजवादी पार्टी के रुख का जिक्र करते हुए कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों को राम मंदिर जाने का आग्रह किया, तब अखिलेश यादव ने उसका बहिष्कार किया। उन्होंने यह भी कहा कि मथुरा जाने से भी वे कतराते हैं।

राजभर ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के अंदर ही ऐसी स्थिति बन रही है कि उसके अपने लोग उनकी सरकार बनने नहीं देंगे। उनके मुताबिक, विभिन्न वर्गों के लोग अपने-अपने स्तर पर राजनीतिक समीकरण बना रहे हैं और ऐसे में समाजवादी पार्टी की स्थिति कमजोर होती जा रही है। वहीं, एनडीए को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं के पास अपना-अपना मजबूत वोट बैंक है, जबकि समाजवादी पार्टी के नेताओं के पास वैसा जनाधार नहीं दिखता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर समाजवादी पार्टी को वास्तविक समर्थन प्राप्त होता, तो उनके खिलाफ बहिष्कार जैसे वीडियो सामने नहीं आते।

सोशल मीडिया का हवाला देते हुए राजभर ने दावा किया कि उन्होंने कई ऐसे वीडियो देखे हैं, जिनमें गुर्जर समाज के लोग समाजवादी पार्टी का विरोध करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी के पास मजबूत समर्थन है, तो इस तरह के विरोध के दृश्य क्यों सामने आ रहे हैं।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags