Samachar Nama
×

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 6 विकेट खोकर बनाए 187 रन

डरबन, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डबरन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगा लिए हैं।

टॉस जीतने के बाद कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कंगारू टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और निक मैडिसन 33 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। ट्रेविस हेड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 रन बनाने के बाद वियान मुल्डर का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 37 रन बनाने के बाद मुल्डर की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए।

स्टीव स्मिथ 53 गेंदों का सामना करने के बाद 25 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी 14 रन बनाकर एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर आउट हुए। ब्यू वेबस्टर भी महज 4 रन ही बना सके। 124 के स्कोर पर 6 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी को कप्तान पैट कमिंस और मैट रेनशॉ ने संभाला। दोनों सातवें विकेट के लिए 140 गेंदों में 63 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं।

कमिंस 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि रेनशॉ 3 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन टेस्ट के पहले दिन दमदार रहा। मार्को जानसन ने 16 ओवर के स्पेल में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं, वियान मुल्डर ने 31 रन देकर दो विकेट, जबकि तीन साल बाद भारतीय टीम में लौटे एनरिक नॉर्टजे 13.2 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 2 विकेट निकाल चुके हैं।

हालांकि, खराब रोशनी और खराब मौसम के कारण पहले दिन 65.2 ओवर का खेल ही हो सका। टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेंगे। वहीं, कंगारू टीम को रेनशॉ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Share this story