Samachar Nama
×

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'व्हाइट बॉल सीरीज' से ठीक पहले पाकिस्तानी महिला टीम में बदलाव

कराची, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय चयन समिति ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर वनडे और टी20 टीम में ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर उम्म-ए-हानी को शामिल किया है। हानी को चोटिल रमीन शमीम की जगह मौका दिया गया है। दोनों देशों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज 10 फरवरी से शुरू होगी।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की महिला टीमें 10-16 फरवरी के बीच 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 22 फरवरी से 1 मार्च के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा।

रमीन शमीम को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशन के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया है कि शमीम को ठीक होने में करीब 4-6 हफ्तों का समय लगेगा। बल्लेबाज ने तुरंत अपना रिहैबिलिटेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है।

उम्म-ए-हानी को हाल ही में एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान महिला 'ए' टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चयन के बाद, राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उनके स्थान पर उमाइमा सोहेल को टीम में शामिल किया गया है।

इस बीच, हफ्सा खालिद को बैंकॉक, थाईलैंड में होने वाले आगामी 20-ओवर टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान महिला 'ए' टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। पाकिस्तान महिला टी20 टीम 7 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी, जबकि पाकिस्तान महिला 'ए' टीम 10 फरवरी को बैंकॉक के लिए रवाना होगी।

साउथ अफ्रीका दौरे पर पाकिस्तान की टीम:

पाकिस्तान की टी20 टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा (विकेटकीपर), हुमना बिलाल, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, उम्म-ए-हानी, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

पाकिस्तान की वनडे टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, उम्म-ए-हानी, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags