Samachar Nama
×

सोपोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, प्रतिबंधित पदार्थ बरामद

सोपोर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत लगातार जारी कार्रवाई में सोपोर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नशीले व प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए।

पहली घटना में, सोपोर के चिंकीपोरा स्थित पब्लिक पार्क के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर नशीला पदार्थ (स्पैस्मोप्रॉक्सीवॉन कैप्सूल) बरामद हुआ, जिसे उचित प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबैर अहमद मल्ला के रूप में हुई। उसके खिलाफ बोमाई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

एक अन्य घटना में, शिवा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस थाना बोमाई की टीम ने एक व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान शौकत अहमद शाह के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर, उसके कब्जे से चरस जैसा एक प्रतिबंधित पदार्थ बरामद हुआ।

इसके बाद, पुलिस थाना सोपोर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

फिलहाल, दोनों मामलों में नशीले पदार्थों के स्रोत और इसमें शामिल व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

सोपोर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति को दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत सख्त कार्रवाई और लक्षित जांच जारी रहेगी, ताकि नशा नेटवर्क को खत्म किया जा सके और समाज को नशे के इस खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags