'सामान खरीदें, अधिक मोलभाव न करें, सोनू सूद ने सिद्धेश्वर मंदिर के बाहर छोटे व्यापारियों के लिए की खास अपील
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर छोटे व्यापारियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। इस बार वह मंदिर के बाहर छोटी-छोटी दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के पास पहुंचे।
अभिनेता सोनू सूद छोटे व्यापारियों समेत विभिन्न जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अक्सर आगे आते रहे हैं। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रवासी श्रमिकों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता की थी। उन्हें उनके मानवीय कार्यों के लिए 'एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया गया था।
सिर्फ सोनू सूद ही नहीं, बल्कि उनकी बहन और बेटे अयान सूद भी सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।
--आईएएनएस
एनएस/एएस

