Samachar Nama
×

सोनीपत: घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस को पति पर शक

सोनीपत: घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस को पति पर शक
सोनीपत: घरेलू विवाद में महिला की बेरहमी से हत्या, पुलिस को पति पर शक

चंडीगढ़, 26 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू झगड़े के दौरान खेत में इस्तेमाल होने वाले औजार से एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान 32 वर्षीय राजवंती के रूप में हुई है।

पुलिस को उसके पति नरेश पर हत्या करने का शक है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और साक्ष्य जुटाने में जुटी है। मामले को लेकर मोहाना पुलिस ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि थाना मोहाना में शनिवार को एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव रमाणा के खेत में एक महिला की निर्मम हत्या की गई है।

राजवंती गांव के खेत में ही एक कोठी बनाकर अपने पति और परिवारवालों के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में हत्या के पीछे पति का नाम सामने आया है। पति की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

पुलिस को शक है कि महिला की हत्या किसी नुकीली हथियार से वार करके की गई है। उन्होंने कहा कि मौके पर शराब की बोतलें दिखी हैं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी कि महिला ने शराब का सेवन किया था या नहीं।

उन्होंने कहा कि मामले के पीछे की वजह घरेलू झगड़ा हो सकता है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की जांच और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए मोहाना थाना पुलिस और क्राइम यूनिट जुटी हुई है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags