Samachar Nama
×

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की आज दिल्ली में लॉन्चिंग, वीडियो में जाने राहुल गांधी के न्योते पर मुख्यमंत्री विजय भी होंगे शामिल

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की आज दिल्ली में लॉन्चिंग, वीडियो में जाने राहुल गांधी के न्योते पर मुख्यमंत्री विजय भी होंगे शामिल

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का सोमवार को दिल्ली में आधिकारिक विमोचन होगा। इसके लिए राजधानी के होटल मौर्या में शाम 6 बजे से विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस समारोह को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। खास बात यह है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुद फोन करके उन्हें दिल्ली आने का न्योता दिया था।

तीन राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

किताब के विमोचन समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों केरलम, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। इनके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी भी कार्यक्रम को खास बनाएगी। समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की भी संभावना है।

राहुल गांधी ने विजय को दिया न्योता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को फोन करके कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। विजय ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया है और वह दिल्ली में आयोजित समारोह में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह विजय का दिल्ली का पहला दौरा बताया जा रहा है। ऐसे में उनके कार्यक्रम में शामिल होने को राजनीतिक और सामाजिक दोनों नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोनिया गांधी की किताब को लेकर चर्चा

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के आधिकारिक विमोचन को लेकर साहित्यिक और राजनीतिक हलकों में उत्सुकता है। किताब के शीर्षक से ही इसके विषय में प्रेम, अपनापन और जीवन के अनुभवों की झलक मिलती है। सोमवार शाम आयोजित समारोह में पुस्तक को औपचारिक रूप से पाठकों के सामने पेश किया जाएगा।दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के चलते यह समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा में रहेगा।

Share this story

Tags