Samachar Nama
×

सोनारपुर में बोले रक्षा मंत्री- कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ वही होगा जो होना चाहिए

सोनारपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोनारपुर में रोड शो किया, जहां उन्होंने कहा कि हम जाति, पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करते।
सोनारपुर में बोले रक्षा मंत्री- कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ वही होगा जो होना चाहिए

सोनारपुर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोनारपुर में रोड शो किया, जहां उन्होंने कहा कि हम जाति, पंथ और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं करते।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं यहां के अल्पसंख्यकों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर बहुसंख्यकों के साथ न्याय होगा तो आपके साथ भी न्याय होगा। अगर कोई अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ वही होगा जो होना चाहिए। हम जाति, पंथ और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करते।

उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश है। हिंदू, मुसलमान, ईसाई, यहूदी चाहे जो भी हों, सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं, लेकिन किसी को गलत काम नहीं करना चाहिए। गलत काम जो भी करेगा उसका स्थान ऊपर या तो जेल में होगा। यहां जजों का अपहरण कर लिया गया। मैंने इतनी लंबी राजनीतिक जीवन में ऐसा नहीं देखा था। उनको घेर कर घंटों रखा गया। क्या यही कानून का राज है?

रक्षा मंत्री ने कहा कि क्या यही इंसाफ है? जहां लोग खुद ही जज बन जाते हैं, और खुद सजा भी दे देते हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या पश्चिम बंगाल का विकास हुआ? उन्होंने कहा कि 15 साल के टीएमसी के शासनकाल में ऐसी क्या वजह थी कि विकास नहीं हो पाया। बेरोजगारी की समस्या क्यों हल नहीं हो पाई?

भाजपा उम्मीदवार देबाशीष धर ने रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर कहा कि रक्षा मंत्री का यहां आना मेरा सौभाग्य है। कल पीएम मोदी का कार्यक्रम था। उन्होंने बड़ा जनसभा की थी। गृह मंत्री ने सोनारपुर उत्तर और दक्षिण के उम्मीदवारों के समर्थन में बड़ा रोड शो किया था। यह लोगों की डिमांड है।

देबाशीष ने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार हम लोग 200 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे। पिछली बार जो सपना रह गया था, इस बार साकार होगी। हम लोगों के लिए कुछ भी चुनौती नहीं है, क्योंकि जनता हम लोगों के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags