Samachar Nama
×

सोने-चांदी में बड़ी गिरावट; करीब 14,500 रुपए तक घटे दाम

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोने का दाम 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.13 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे फिसल गया है।
सोने-चांदी में बड़ी गिरावट; करीब 14,500 रुपए तक घटे दाम

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे सोने का दाम 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.13 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे फिसल गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 7,619 रुपए या 5.27 प्रतिशत घटकर 1,36,873 रुपए हो गई है।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,36,403 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,40,158 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ।

चांदी में भी गिरावट जारी है। चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 14,495 रुपए या 6.39 प्रतिशत कम होकर 2,12,277 रुपए हो गया है।

अब तक के कारोबार में सोने ने 2,11,086 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,17,702 रुपए का उच्चतम स्तर छूआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 5.50 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,359 डॉलर प्रति औंस और चांदी 6.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस पर था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं और उच्च ब्याज दरों की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई, जबकि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहे संघर्ष में कोई कमी आने के संकेत नहीं दिखे।

उन्होंने आगे कहा कि सप्ताहांत में तनाव तब और बढ़ गया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए 48 घंटे की समय सीमा दी और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर गंभीर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, तेहरान ने प्रमुख क्षेत्रीय संपत्तियों पर हमला करने और संभवतः जलडमरूमध्य को पूरी तरह से बंद करने की धमकी देकर जवाब दिया। यह संघर्ष अब लगातार चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है, और जारी तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share this story

Tags