Samachar Nama
×

'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' भोपाल से रवाना, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल, 7 मई (आईएएनएस)। भोपाल से गुरुवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026' की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस विशेष तीर्थ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं भजन गाते और नाचते हुए ट्रेन में सवार हुईं और पूरे माहौल में धार्मिक आस्था का रंग दिखाई दिया।
'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' भोपाल से रवाना, सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल, 7 मई (आईएएनएस)। भोपाल से गुरुवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026' की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इस विशेष तीर्थ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाएं भजन गाते और नाचते हुए ट्रेन में सवार हुईं और पूरे माहौल में धार्मिक आस्था का रंग दिखाई दिया।

यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक दौरा नहीं, बल्कि आस्था, सांस्कृतिक विरासत और भारतीय परंपरा से जुड़ी एक खास पहल है। पहली बार मध्यप्रदेश से रेल मार्ग के जरिए इस तरह की विशेष यात्रा शुरू की गई है, जिसमें प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले हेली सेवा शुरू की गई थी और अब रेल के माध्यम से तीर्थ यात्राओं को आसान बनाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग धार्मिक स्थलों तक सुविधाजनक तरीके से पहुंच सकें।

मुख्यमंत्री ने सोमनाथ मंदिर को सनातन संस्कृति, राष्ट्रीय स्वाभिमान और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के संघर्ष और पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक हजार साल पहले महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर भीषण आक्रमण किया था। यह मंदिर आज भी देश के करोड़ों लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के पीछे पीएम मोदी की दूरदृष्टि और सोच काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत "विकास के साथ विरासत" के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है, जहां आर्थिक विकास और सांस्कृतिक पुनरुद्धार साथ-साथ चलते हैं।

स्टेशन पर मौजूद श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। खासकर महिलाओं ने सरकार का आभार जताया। कई महिलाओं ने कहा कि उन्हें पहली बार इस तरह संगठित तरीके से सोमनाथ जाने का मौका मिला है। उनका कहना था कि सरकार महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है और इसी वजह से उन्हें इतनी सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदू अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बेहद निंदनीय है। मेरा मानना ​​है कि चुनाव जीतना और हारना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन चुनाव हारने के बाद ऐसी हरकतों पर उतरने की वजह से जनता ने घर बैठा दिया है। मेरा पक्का मानना ​​है कि राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। जिस भी पार्टी का व्यक्ति इसमें शामिल है, मैं उसकी निंदा करता हूं और उनसे आग्रह करता हूं कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।"

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share this story

Tags