Samachar Nama
×

'धुरंधर' की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया के पड़ने वाले असर को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजकल ट्रेलर या टीजर रिलीज होते ही लोग आलोचना शुरू कर देते हैं, लेकिन अच्छी फिल्में हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं।

आयुष्मान खुराना ने आईएएनएस से बातचीत में अभिनेता रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके फर्स्ट लुक और ट्रेलर को शुरुआत में काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद इसने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया।

आयुष्मान ने कहा, ''हर एक्टर अपने करियर की शुरुआत में एक 'हनीमून पीरियड' से गुजरता है। आपको सबका प्यार मिलता है। लेकिन, कुछ सालों बाद, जब आप अपने करियर के शिखर पर पहुंच जाते हैं, तो आलोचना भी मिलती है। लेकिन लोग अंडरडॉग यानी संघर्षरत व्यक्ति का साथ देते हैं। जब आप संघर्ष से पार पा जाते हैं तो लोग आलोचना करने लगते हैं।''

उन्होंने आगे समझाया कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां सभी से प्यार एक जैसा नहीं मिल सकता। पहले भी आलोचना होती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से वह सार्वजनिक हो गई है। पहले हम ऐसी बातें चाय की दुकान, सैलून या कोने में सुनते थे, अब सोशल मीडिया पर खुलकर चर्चा होती है।

'धुरंधर' के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, ''मुझे पर्सनली 'धुरंधर' का ट्रेलर बहुत पसंद आया था, लेकिन उसके आसपास बहुत ज्यादा नकारात्मकता थी। मुझे समझ नहीं आया कि इतनी नकारात्मकता क्यों थी। फिल्म ने क्या जबरदस्त कमाल दिखाया है। यह सच में एक शानदार फिल्म है।''

उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, ''यह एक बेंचमार्क है। इसकी कोई मिसाल नहीं है। अब इस बेंचमार्क को तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। अच्छी फिल्ममेकिंग और अच्छी कहानी हमेशा चलती है। चाहे वह '12वीं फेल' जैसी छोटी फिल्म हो या 'धुरंधर' जैसी बड़ी फिल्म।''

--आईएएनएस

एमटी/एबीएम

Share this story

Tags