Samachar Nama
×

एसएम कृष्णा मेमोरियल टेनिस: इल्या इवाश्का और बिर्युकोव के बीच होगा फाइनल, स्टीवर्ट और ग्रे सेमीफाइनल में हारे

बेंगलुरु, 22 मई (आईएएनएस)। इल्या इवाश्का ने ब्रिटेन के तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैमिश स्टीवर्ट को और पेट्र बार बिर्युकोव ने एलास्टेयर ग्रे को सेमीफाइनल में हराकर एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन के पुरुष एकल फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इवाश्का और बिर्युकोव के बीच शनिवार को एकल का फाइनल खेला जाएगा।

शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में इल्या इवाश्का ने हैमिश स्टीवर्ट को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया, जबकि बिर्युकोव ने एलास्टेयर ग्रे को 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बेलारूस के इस खिलाड़ी ने अपनी सटीक सर्विस और साफ-सुथरे शॉट्स की बदौलत इस बढ़त को बनाए रखा और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेट में स्टीवर्ट ने शानदार वापसी की। स्टीवर्ट ने यह सेट 6-3 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक सेट पूरी तरह से इवाश्का के नाम रहा। इवाश्का ने तीसरा सेट 6-2 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

दूसरा सेमीफाइनल में बिर्युकोव ने अपनी जोरदार सर्व और दमदार फोरहैंड की बदौलत एलेस्टेयर ग्रे को एक रोमांचक तीन-सेट वाले मैच में हरा दिया। 2 घंटे तक 1 मिनट चले इस मैच में उनके निचले, क्रॉस-कोर्ट फोरहैंड्स ने ग्रे को बार-बार अपनी सही पोजीशन से हटने पर मजबूर कर दिया। ग्रे ने जोरदार शुरुआत की, पहले गेम में ही ब्रेक हासिल किया और फिर नौवें गेम में भी ब्रेक लेकर पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। बिर्युकोव ने दूसरा सेट 6-4 से जीता। अंतिम सेट में कई बार उतार-चढ़ाव आए। बिर्युकोव ने ग्रे को पांचवें गेम में ही शुरुआती ब्रेक हासिल कर लिया था और जीत की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन ग्रे ने दसवें गेम में वापसी करते हुए ब्रेक हासिल कर लिया और मैच को टाईब्रेक तक खींच ले गए। बिर्युकोव को टाईब्रेक में 7-5 से जीत मिली और वे फाइनल में पहुंच गए।

युगल मुकाबले में भी भारतीयों की उम्मीदें बनी रहीं, क्योंकि आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी—आयरलैंड के चार्ल्स बैरी और ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ चार्लटन—को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरी भारतीय जोड़ी निकी कलियंडा पूनाचा और साकेत माइनेनी को कजाकिस्तान की पेट्र बार बिर्युकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन के हाथों सीधे सेटों में 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags