Samachar Nama
×

स्वादिष्ट जड़ी-बूटी : त्वचा की सफाई से लेकर इम्युनिटी बूस्ट तक, 'लेमन ग्रास' सेवन के कई लाभ

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में ऐसे खानपान की जरुरत है, जो टेस्टी के साथ ही हल्की और सेहतमंद भी हो। लेमन ग्रास भी कुछ ऐसी है औषधि है, जिसके सेवन से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं।
स्वादिष्ट जड़ी-बूटी : त्वचा की सफाई से लेकर इम्युनिटी बूस्ट तक, 'लेमन ग्रास' सेवन के कई लाभ

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम आ चुका है। ऐसे में ऐसे खानपान की जरुरत है, जो टेस्टी के साथ ही हल्की और सेहतमंद भी हो। लेमन ग्रास भी कुछ ऐसी है औषधि है, जिसके सेवन से तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं।

भारत सरकार का पर्यावरण एवं वन मंत्रालय लेमन ग्रास के औषधीय गुणों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, लेमन ग्रास एक स्वादिष्ट और सुगंधित जड़ी-बूटी है, जो त्वचा और शरीर की सफाई के लिए बेहद उपयोगी मानी जाती है। इसे आसानी से घर के आस-पास गमले या बगीचे में उगाया जा सकता है, जिससे न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है।

वास्तव में लेमन ग्रास सेहत का साथी है। मौसम के बदलाव में होने वाले संक्रमण, थकान, बार-बार सर्दी-जुकाम और त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में यह कारगर है। आयुर्वेद में इसे पाचन शक्ति बढ़ाने, जोड़ों के दर्द और पीरियड्स की समस्याओं में भी उपयोगी बताया गया है। लेमन ग्रास की चाय के सेवन कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगता है। यह पाचन क्रिया सुधारने, भूख बढ़ाने और त्वचा के रूखापन को कम करने भी करागर है।

खास बात यह है कि लेमन ग्रास के सेवन से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह हेलमिन्थेशिया यानी कृमि रोग में उपयोगी है क्योंकि इसमें एंटी-पैरासाइटिक गुण होते हैं जो आंतों के कीड़ों को निकालने में मदद करते हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी इसके एंटी-कैंसर गुणों का अध्ययन किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही एनोरेक्शिया यानी भूख न लगने की समस्या में लेमन ग्रास भूख बढ़ाने और पाचन सुधारने का काम करती है।

साथ ही कई स्किन डिजीज जैसे फंगल इंफेक्शन, मुंहासे और त्वचा की सूजन में इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा को साफ और स्वस्थ रखते हैं। लेमन ग्रास की चाय पीने से सर्दी, खांसी, बुखार में राहत मिलती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है, तनाव कम करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है।

--आईएएनएस

एमटी/पीएम

Share this story

Tags