Samachar Nama
×

देवर से बेवफाई का भाभी ने भुगता खामियाजा..देवरानी ने कर दिया ऐसा कांड

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्यार में बाधा बन रही जेठानी को देवरानी ने ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिससे परिवार सदमे में है। दरअसल, जेठानी को पता चल गया था कि देवरानी अपने देवर को धोखा दे रही है। वह उसकी पीठ पीछे....

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्यार में बाधा बन रही जेठानी को देवरानी ने ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिससे परिवार सदमे में है। दरअसल, जेठानी को पता चल गया था कि देवरानी अपने देवर को धोखा दे रही है। वह उसकी पीठ पीछे किसी और के साथ संबंध बना रही है। जेठानी उसे इस बात के लिए चिढ़ाती थी। देवरानी को यह पसंद नहीं आया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठानी की हत्या कर दी। बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को खेतों में ले जाकर पेड़ से लटका दिया, लेकिन पुलिस जांच में देवरानी की करतूत सबके सामने आ गई। पुलिस ने देवरानी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोटरा थाना क्षेत्र के नुनवाई गांव का है।

बताया गया कि एक अप्रैल को कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नुनवाई गांव निवासी शिवराम पाल की पत्नी कांती देवी अपनी देवरानी खुशबू के साथ खेतों में कटाई करने गई थी। शाम को खुशबू घर लौट आई, लेकिन कांति नहीं लौटी। इस पर देवरानी खुशबू के परिवार वालों ने कांति के बारे में पूछा। लेकिन खुशबू सही जवाब नहीं दे सकी। बस इतना ही कहा कि जेठानी फसल काट रही हैं। जब कांति रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात कांति का शव जंगल में एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच करते हुए फोरेंसिक टीम की मदद से सभी साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा, पुलिस भी रह गई हैरान

पहली नज़र में पुलिस को लगा कि यह आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो बड़ा खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि कांति की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस भी यह जानकर हैरान रह गई और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने कई सबूत जुटाए, जिससे कांति के हत्यारे का खुलासा हो गया।

जेठानी ने देवरानी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था

पुलिस को मिले साक्ष्यों से पता चला कि कांति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी देवरानी और उसके प्रेमी ने ही की थी। इसके बाद पुलिस ने कांति की देवरानी खुशबू और उसके प्रेमी राजपाल निवासी ग्राम ढेरी थाना पूंछ जिला झांसी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर खुशबू ने पूरी घटना बता दी।

प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली देवरानी खुशबू ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन कांती प्रेम प्रसंग में आड़े आ रही थी। कई बार उसे जेठानी कांति ने उसके प्रेमी राजपाल के साथ देखा था, जिसका वह विरोध करती थी। प्रेम में बाधा आने पर उसने प्रेमी के साथ मिलकर जेठानी कांति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को रस्सी से लटका दिया गया, ताकि सभी को लगे कि यह आत्महत्या है।

दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया

कोटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया- प्रेम में बाधा बनने के कारण कांति की हत्या की गई। फिलहाल दोनों हत्यारोपी खुशबू और राजपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Share this story

Tags