Samachar Nama
×

सिर्फ 6 गेंदबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में '5 विकेट हॉल'

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट के खेल में '5 विकेट हॉल' किसी भी गेंदबाज का सपना होता है। अगर यह मौका टी20 वर्ल्ड कप में हो, तो उपलब्धि और भी खास बन जाती है। आइए, उन 6 महिला गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह यादगार कारनामा किया।
सिर्फ 6 गेंदबाज, जिनके नाम विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में '5 विकेट हॉल'

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। क्रिकेट के खेल में '5 विकेट हॉल' किसी भी गेंदबाज का सपना होता है। अगर यह मौका टी20 वर्ल्ड कप में हो, तो उपलब्धि और भी खास बन जाती है। आइए, उन 6 महिला गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह यादगार कारनामा किया।

प्रियंका रॉय: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की प्रियंका '5 विकेट हॉल' हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 13 जून 2009 को प्रियंका ने पाकिस्तान के विरुद्ध टांटन में 3.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए महज 16 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। पाकिस्तान को 75 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने 5 विकेट शेष रहते यह मैच अपने नाम किया था।

जूली हंटर: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने 5 अक्टूबर 2012 को कोलंबो में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 115/7 का स्कोर खड़ा करने के बाद हंटर की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को महज 87 रन पर ढेर कर दिया था।

सुने लुस: साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने 23 मार्च 2016 को आयरलैंड के खिलाफ 4 ओवरों में सिर्फ 8 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 156 रन बनाने के बाद साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 89/9 के स्कोर पर रोक दिया।

डिएंड्रा डॉटिन: वेस्टइंडीज की तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के विरुद्ध 9 नवंबर 2018 को ये कारनामा किया था। उन्होंने 3.4 ओवरों में 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 106/8 का स्कोर ही खड़ा कर सकी थी, लेकिन डॉटिन की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी टीम सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई।

एश्ले गार्डनर: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने 11 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के विरुद्ध 3 ओवरों में 12 रन देकर 5 विकेट निकाले थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 173/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड सिर्फ 76 रन पर सिमट गई।

रेणुका सिंह: भारतीय तेज गेंदबाज ने 18 फरवरी 2023 को इंग्लैंड के विरुद्ध 4 ओवरों में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इंग्लैंड को 151/7 के स्कोर पर रोकने के बाद टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags