सिर्फ 25 फीसदी यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश के रूप में देखते हैं: जन सर्वे
बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। एल एस्पानोल वेबसाइट पर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर कहा गया कि कई यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश नहीं मानते हैं।
इस रिपोर्ट का शीर्षक है कि ट्रंप अटलांटिक महासागर के जुड़ाव को बर्बाद करता हैः सिर्फ एक चौथाई यूरोपीय लोग अमेरिका को मित्र देश के रूप में देखते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया कि यह निष्कर्ष इस फरवरी के मध्य में जारी हुए दो पड़ताल से निकाला गया है। एक है कि थिंक-टैंक विदेशी संबंधों पर यूरोपीय परिषद द्वारा लिखी गयी एक रिपोर्ट और दूसरा है कि ब्रिटिश लोकमत सर्वे कंपनी प्बलिक फर्स्ट और अमेरिकी अख़बार पोलिटिको द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया एक जनमत सर्वेक्षण है।
विदेशी संबंध पर यूरोपीय परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क, ब्रिटेन और पोलैंड में अलग-अलग तौर पर 58 प्रतिशत, 53 प्रतिशत और 47 प्रतिशत लोग अमेरिका को विश्वसनीय मित्र देश के दर्जे से घटाकर जरूरी साझेदार देखते हैं और उस पर अधिक उम्मीद नहीं बांधते। स्पेन में सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अमेरिका यूरोपीय संघ का मित्र देश है।
पोलिटिको अखबार के पड़ताल के परिणामों के अनुसार, अब अमेरिका को यूरोप की सुरक्षा की गारंटी के रूप में नहीं देखा गया है। इस अखबार के विश्लेषक एरिन दोहर्टी और यूरोप स्थित चीफ संवाददाता निकोलस विनोकुर ने कहा कि अमेरिका की प्रतिष्ठा के बिगड़ने से विश्व मंच पर अमेरिका की शक्ति को लेकर नयी शंका पैदा हो गयी है।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीएससी

