Samachar Nama
×

एसआईआर को लेकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे अखिलेश यादव : कपिल देव अग्रवाल

संभल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल शनिवार को कल्कि धाम पहुंचे। उन्होंने यहां एसआईआर का विरोध करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
एसआईआर को लेकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे अखिलेश यादव : कपिल देव अग्रवाल

संभल, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल शनिवार को कल्कि धाम पहुंचे। उन्होंने यहां एसआईआर का विरोध करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

कल्कि धाम के बारे में बोलते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संभल जिले में भगवान कल्कि जी का अवतरण होगा। ऐसी पुराणों में भी चर्चा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस चीज को पढ़ने और समझने का कार्य किया है कि भगवान कल्कि जी का यहां प्रकटीकरण होगा। पुराणों, पुस्तकों और श्रीमद्भागवत में भी इसका जिक्र है। उनका संकल्प है कि यहां पर कल्किधाम का निर्माण होगा।

यूपी सरकार के मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कल्किधाम का शिलान्यास करने का काम किया है। तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य के मुंह से भी हमने यह सुना है कि संभल में भगवान कल्कि का अवतरण होगा। निश्चित रूप से यह एक पवित्र धाम बनता जा रहा है। कल्कि भगवान का यहां प्रकटीकरण होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देवभूमि है, क्योंकि यहां से भगवान राम, कृष्ण और शिव का जुड़ाव है। अब भगवान कल्कि जी का भी यहीं अवतरण होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर सीकरी में चादरपोशी करने पर यूपी मंत्री ने कहा कि वो कहां चादर चढ़ाते हैं, कैसा सोचते हैं, और कैसा करते हैं, यह पूरा देश जानता है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दीपावली पर दीपक जलाने को मना करते हैं, और ईसाइयों से प्रेरणा लेकर साल में एक बार झालर लगाने की अपील करते हैं। वह भगवान राम, भगवान कृष्ण और भगवान कल्कि के विरोधी हैं। वह सनातन के विरोधी हैं। इसलिए उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम सब पर भगवान राम की कृपा है।

एसआईआर के बहाने भाजपा पर वोट काटने के आरोप पर मंत्री ने कहा कि वो संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाने का काम करते हैं। अगर उनको संवैधानिक संस्थानों पर भरोसा नहीं है तो अपना भी वोट न बनवाएं। लेकिन एसआईआर का फॉर्म सब लोग भर रहे हैं। अखिलेश यादव लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एमएस/एबीएम

Share this story

Tags