Samachar Nama
×

'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। सूर्यकुमार यादव के बजाय अब श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टी20 टीम के नए कप्तान होंगे। सूर्या ने नए कप्तान की नियुक्त स्वागत करते हुए कहा कि वह मुंबई के लिए लंबे समय से उनके साथी रहे खिलाड़ी के लिए 'बहुत, बहुत, बहुत खुश' हैं, उन्होंने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।

श्रेयस ने कप्तान के तौर पर सूर्या की जगह ली है, जिसके कुछ घंटों बाद, शनिवार को टी20 मुंबई लीग के एक मैच में सूर्यकुमार की मुलाकात भारत के नवनियुक्त कप्तान से हुई। इस मैच में सूर्यकुमार 'ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई' की कप्तानी कर रहे थे, जबकि श्रेयस 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' टीम में 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट' के तौर पर शामिल थे।

मुकाबला शुरू होने से पहले मुंबई के इन दोनों दिग्गजों ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

टॉस के समय सूर्यकुमार ने भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम की कमान संभालने पर श्रेयस को बधाई देते हुए कहा, "जैसा कि आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन जाहिर है कि मैं श्रेयस के लिए बहुत, बहुत, बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है। हमने बॉम्बे में साथ मिलकर काफी क्रिकेट खेला है। मुझे जो सबसे महत्वपूर्ण बात लगी, वह यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत के लिए टी20 टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का क्षण है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए।"

बीसीसीआई द्वारा भारत के टी20 सेटअप में बड़े बदलावों की घोषणा किए जाने के बाद, श्रेयस की नियुक्ति पर सूर्यकुमार की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने माना था कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाना एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था। हालांकि, चयनकर्ताओं ने अगले वर्ल्ड कप चक्र को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व की एक नई दिशा चुनी, जिसमें श्रेयस की मजबूत नेतृत्व क्षमता और सभी फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को आधार बनाया गया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story

Tags