Samachar Nama
×

Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव की वादियों में एंजॉय कर रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर के कजिन भाई प्रियंक शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। प्रियंक शर्मा रजा मोरानी के साथ शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी
Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों मालदीव की वादियों में एंजॉय कर रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर के कजिन भाई प्रियंक शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। प्रियंक शर्मा रजा मोरानी के साथ शादी करने वाले हैं। इन दोनों की शादी डेस्टिनेशन वेडिंग है जो मालदीव में होने वाली है। यही कारण है कि श्रद्धा कपूर अपने कजिन भाई की शादी में शरीक होने के लिए मालदीव में पहुंची हैं। मालदीव में श्रद्धा कपूर अकेले नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची है। इस दौरान वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रही हैं। मालदीव की वादियों से श्रद्धा कपूर ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूरजो इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अब इसी बीच तेजस्विनी कोल्हापुरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार की एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा उसकी इस वक्त काफी चर्चा हो रही है। तेजस्विनी कोल्हापुरे ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे उन्होंने कैप्शन में ​फैमिली लिखा है।Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूर इसमे श्रद्धा कपूर के परिवार के कई लोग नजर आ रहे है। इसके अलावा श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तेजस्विनी कोल्हापुरे कैप्शन में लिखा था फैमिली। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का रिश्ता कई दिनों से मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूरइस तस्वीर के सामने आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि अब रोहन श्रेष्ठ भी श्रद्धा कपूर की फैमिली का हिस्सा बन चुके हैं। इसके पहले जब रोहन ने अभिनेता वरुण धवन और नताशा को उनकी शादी पर बधाई दी थी तब वरुण धवन ने लिखा था कि, मैं बहुत खुश हूं और मुझे लगता है तुम तैयार होगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आने लगी थी। खबरों में कहा जा रहा था कि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर भी अब जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाले। Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूरहालांकि बाद में जब श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर से उनकी शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, मुझे पता नहीं है कि खबरों में क्या चल रहा है लेकिन मैं मेरी बेटी के साथ खड़ा रहूंगा और मुझे लगता है वह जो भी करेगी वह सही होगा। वह रोहन श्रेष्ठ क्या जिसके साथ शादी करना चाहेगी मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी।Shraddha kapoor: मालदीव की वादियों में बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही श्रद्धा कपूर

War 2: टाइगर श्रॉफ ने दिया हिंट, फिल्म वॉर 2 भी नजर आएंगे अभिनेता

Anupam Kher: अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम को लेकर अनुपम ने किया मजेदार कमेंट, हो रहा वायरल

Kangana Ranaut के खिलाफ जारी हुआ वारंट, जाने क्या है पूरा मामला

Share this story