Samachar Nama
×

शिवसेना ने वरिष्ठ नेता शाइना एनसी को बनाया पार्टी की प्रभारी राष्ट्रीय सचिव

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। शिवसेना ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता शाइना एनसी को पार्टी का प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मई से प्रभावी होगी और आगामी एक वर्ष तक लागू रहेगी।
शिवसेना ने वरिष्ठ नेता शाइना एनसी को बनाया पार्टी की प्रभारी राष्ट्रीय सचिव

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। शिवसेना ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता शाइना एनसी को पार्टी का प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मई से प्रभावी होगी और आगामी एक वर्ष तक लागू रहेगी।

शिवसेना नेतृत्व ने शाइना एनसी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है। पार्टी के अनुसार उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई है, जब शिवसेना देशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

इसके साथ ही यह नियुक्ति शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर की गई है।

प्रभारी राष्ट्रीय सचिव के रूप में शाइना एनसी की प्रमुख जिम्मेदारी शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा तथा धर्मवीर आनंद दिघे की शिक्षाओं और मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा। इसके लिए वे विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, कार्यकर्ता बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से पार्टी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार शाइना एनसी अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव के कारण संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्हें विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी के लिए भी जाना जाता है। नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और संवाद कौशल का लाभ शिवसेना को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा।

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि शाइना एनसी के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक संदेश देश के विभिन्न हिस्सों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

शाइना एनसी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा, "उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मैं हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा है। मैं इस भूमिका को पूरी विनम्रता और दृढ़ संकल्प के साथ स्वीकार करती हूं और हमारे विकास, सशक्तीकरण और राष्ट्र-निर्माण के विजन को साकार करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लेता हूं।"

उन्होंने लिखा कि राष्ट्रीय सचिव के रूप में, मैं अपने संगठन को मजबूत करने, जनता की आवाज को बुलंद करने और पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags