Samachar Nama
×

शीत्सांग में आए भूकंप में 16 व्यक्तियों की मौत

शीत्सांग में आए भूकंप में 16 व्यक्तियों की मौत
शीत्सांग में आए भूकंप में 16 व्यक्तियों की मौत

बीजिंग, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीत्सांग के नागछु शहर के बाछेन जिले में 22 अक्टूबर को 22 बजकर 33 मिनट पर 7.0 तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसमें अब तक 16 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और अन्य 54 घायल हैं।

फिलहाल, आपदा के नुकसान की स्थिति की जांच की जा रही है। तलाशी व बचाव कार्य व्यवस्थित रूप से चल रहा है।

परिचय के अनुसार राष्ट्रीय चतुर्मुखी फायर और रेस्क्यू बल ने बचाव व राहत के लिए 350 सदस्यों और 83 गाड़ियों को भेजा है। सुबह साढ़े चार बजे तक केंद्र, स्वायत्त प्रदेश, शहर और जिले चार स्तरों की राहत सामग्रियां आपदा ग्रस्त इलाके में पहुंचायी गयी हैं, जिनमें 100 सेट पूर्वनिर्मित घर,3239 तंबू, 2821 फोल्डिंग बेड,4280 रजाइयां, 200 भट्ठे आदि शामिल हैं।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags