Samachar Nama
×

शिमला में हर दिन बढ़ रही पर्यटकों की संख्या, जुलाई तक भीड़ रहने की उम्मीद

शिमला, 14 जून (आईएएनएस)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। इसके चलते शहर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रिज ग्राउंड और मॉल रोड पर लोगों का तांता लगा हुआ है, जबकि वीकेंड पर होटल लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। सप्ताह के अन्य दिनों में भी होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि यह रौनक जुलाई के मध्य तक जारी रह सकती है।
शिमला में हर दिन बढ़ रही पर्यटकों की संख्या, जुलाई तक भीड़ रहने की उम्मीद

शिमला, 14 जून (आईएएनएस)। मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। इसके चलते शहर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रिज ग्राउंड और मॉल रोड पर लोगों का तांता लगा हुआ है, जबकि वीकेंड पर होटल लगभग पूरी तरह बुक हो चुके हैं। सप्ताह के अन्य दिनों में भी होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 से 90 प्रतिशत तक बनी हुई है। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि यह रौनक जुलाई के मध्य तक जारी रह सकती है।

एक ट्रैवल एजेंट ने बताया कि मई और जून के महीनों में हर साल वीकेंड के दौरान शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। हालांकि इस बार सप्ताह के मध्य में भी 80 से 90 प्रतिशत तक होटल ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है। कई होटल मिड-वीक में भी लगभग 90 प्रतिशत तक भर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर और बाहर दोनों जगह पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। दिन के समय पर्यटक मॉल रोड पर घूमते नजर आते हैं, जबकि कई लोग कुफरी और नालदेहरा जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का भी रुख कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शाम के समय मॉल रोड पर हर दिन भारी भीड़ देखने को मिलती है। यह केवल वीकेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि सप्ताह के किसी भी दिन शाम को मॉल रोड पर्यटकों से भरी रहती है। वीकेंड पर ये जगहें और अधिक व्यस्त हो जाती है तथा कई बार पर्यटकों को होटल में कमरे तक नहीं मिल पाते। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिलती है, लेकिन पर्यटन कारोबार के लिए यह सकारात्मक संकेत है।

ट्रैवल एजेंट के अनुसार, वर्तमान समय में शिमला में पर्यटन कारोबार काफी अच्छा चल रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला के साथ-साथ मनाली का भी रुख कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ऑक्यूपेंसी बढ़ने की संभावना है और उम्मीद की जा रही है कि 15 जुलाई तक पर्यटन सीजन की यही स्थिति बनी रहेगी। ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ वॉक-इन पर्यटकों की संख्या भी अच्छी है। ट्रेन और वोल्वो बसों के माध्यम से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारत से आने वाले पर्यटक स्थानीय पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन पर्यटकों से होटल, टैक्सी संचालकों और ट्रैवल एजेंटों को अच्छी आय प्राप्त होती है। वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन इनमें से कई लोग एक दिन में लौट जाते हैं या केवल एक रात रुकते हैं। पर्यटन से जुड़े व्यवसायों की आय में सबसे बड़ा योगदान दूर-दराज राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से आने वाले पर्यटकों का होता है।

बिहार से आए एक पर्यटक ने बताया कि शिमला बेहद खूबसूरत जगह है और यहां का मौसम काफी सुहावना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने परिवार और दोस्तों के साथ जीवन में कम से कम एक बार शिमला जरूर आना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे दोस्तों के साथ घूमने आए हैं और यहां के दर्शनीय स्थलों का आनंद ले रहे हैं। चर्च और हनुमान मंदिर सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं तथा खूब तस्वीरें भी खींच रहे हैं।

एक अन्य महिला पर्यटक ने कहा कि शिमला का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य उन्हें बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं शिमला में ठंडा मौसम है। वे अपने दोस्तों के साथ पहली बार शिमला आई हैं और यहां तीन दिन रुकने का कार्यक्रम है।

--आईएएनएस

पीआईएम/डीएससी

Share this story

Tags