Samachar Nama
×

शिक्षकों के लिए बड़ा मौका: एचपीआरसीए ने 894 पदों पर निकाली भर्ती, 14 मई तक करें आवेदन

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विभागों में शिक्षक के कुल 894 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
शिक्षकों के लिए बड़ा मौका: एचपीआरसीए ने 894 पदों पर निकाली भर्ती, 14 मई तक करें आवेदन

शिमला, 5 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए), हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विभागों में शिक्षक के कुल 894 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एचपीआरसीए ने टीचर के जिन 894 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें शिक्षक (राजनीति विज्ञान) के 95, शिक्षक (समाजशास्त्र) के 108, शिक्षक (अर्थशास्त्र) के 86, शिक्षक (मनोविज्ञान) के 114, शिक्षक (कंप्यूटर) के 118, शिक्षक (ललित कला) के 118, शिक्षक (लोक प्रशासन) के 78, और शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) के 177 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 अप्रैल की सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है। ऐसे में जारी पदों के लिए जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के 4 दिन बाद तक सक्रिय रहेगा। हालांकि, उसके लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपए सुधार शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ बीएड न्यूनतम 50-50 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का अधिकांश पदों के लिए टीईटी उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 800 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचपीआरसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

उम्मीदवार भर्ती, योग्यता आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एचपीआरसीए की ओर से संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags