Samachar Nama
×

शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले सरकार: मृत्युंजय तिवारी

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करने के साथ ही कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले सरकार: मृत्युंजय तिवारी

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करने के साथ ही कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि कोचिंग विवाद की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए और दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। कई मामलों में देखा गया है कि बिहार सरकार दोषियों को बचाती है और निर्दोष को फंसा देती है, इसलिए तेजस्वी यादव की ओर से भी कहा गया है कि सरकार को न्यायपूर्ण व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से ले।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार एक साथ रहने पर ही कोई आगे बढ़ सकता है। शिक्षा माफिया को कौन संरक्षित कर रहा है? सरकार को देखना चाहिए और न्याय करना चाहिए।

राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पटना में छात्रों से मिलने आ रहे हैं। इसमें क्या परेशानी है?

पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं। ऐसे में वे हर जगह छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में पूछेंगे। विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने का काम किया जा रहा है।

बंगाल में ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। लोकतंत्र में इस तरह से नहीं चल सकता है। सत्ता आती और जाती रहती है। सबको पता है कि आजीवन भाजपा सत्ता में नहीं रहने वाली है।

टीएमसी के 20 बागी सांसदों को लेकर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सबका हिसाब जनता की अदालत में होगा। ये सभी ममता बनर्जी के वोट और उनके नाम पर जीते हैं। ऐसे में ये क्षेत्र की जनता को क्या मुंह दिखाएंगे? दो-तीन वर्ष बाद तो फिर जनता के बीच में जाना है। विपक्षी दलों के सांसदों को डरा-धमका कर तोड़ना ही भाजपा का चरित्र है। एनडीए के साथ जो क्षेत्रीय दल हैं, वे भी सावधान रहें।

लालू यादव के परिवार की ओर से सुरक्षा वापस करने को लेकर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के परिवार की ओर से सुरक्षा वापस कर दी गई है। सुरक्षा के नाम पर बिहार सरकार की दोहरी नीति और दोहरा चरित्र देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता से बड़ा सुरक्षा कवच कुछ भी नहीं है।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी

Share this story

Tags