Samachar Nama
×

शी चिनफिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ आए अमेरिकी उद्यमियों से मुलाकात की

बीजिंग, 14 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने गुरुवार सुबह राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहद भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आए अमेरिकी बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे अपने साथ अमेरिकी व्यापार जगत के उत्कृष्ट प्रतिनिधियों को लाए हैं, जो चीन का सम्मान और महत्व करते हैं।

उन्होंने कहा, "मैं उन्हें चीन के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।" ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति शी को सभी उद्यमियों से परिचित कराया।

अमेरिकी उद्यमियों ने कहा कि वे चीनी बाजार को अत्यधिक महत्व देते हैं और चीन में अपने कारोबार को और गहरा करने तथा सहयोग बढ़ाने की इच्छा रखते हैं।

वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा, "अमेरिकी कंपनियां चीन के सुधार और खुलेपन में गहराई से भाग ले रही हैं, और दोनों पक्षों को इसका लाभ मिल रहा है। चीन के खुलेपन के दरवाजे और भी व्यापक होंगे। हम अमेरिका के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का स्वागत करते हैं और हमें विश्वास है कि अमेरिकी कंपनियों के पास चीन में और भी व्यापक संभावनाएं होंगी।"

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags