Samachar Nama
×

शी चिनफिंग ने नोवा को फिर साओ टोम और प्रिंसिपे का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

शी चिनफिंग ने नोवा को फिर साओ टोम और प्रिंसिपे का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी
शी चिनफिंग ने नोवा को फिर साओ टोम और प्रिंसिपे का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

बीजिंग, 29 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को कार्लोस विला नोवा को फिर साओ टोम और प्रिंसिपे लोकतांत्रिक गणराज्य का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

शी ने अपने संदेश में कहा कि इधर कुछ साल चीन-साओ टोम और प्रिंसिपे संबंध के विकास का अच्छा रुझान बना रहा है। दोनों पक्ष पारस्परिक राजनीतिक विश्वास निरंतर मजबूत बना रहे हैं और एक-दूसरे के केंद्रीय हितों और महत्वपूर्ण चिंताओं पर पारस्परिक समर्थन करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

शी ने कहा कि मैं चीन-साओ टोम और प्रिंसिपे संबंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और राष्ट्रपति नोवा के साथ समान कोशिश कर चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों को लागू करने के अवसर पर चीन-साओ टोम और प्रिंसिपे रणनीतिक साझेदारी निरतंर नई मंजिल पर पहुंचाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags