Samachar Nama
×

शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन में पेइहाई शिपयार्ड में एक कार्गो जहाज के अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया

शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन में पेइहाई शिपयार्ड में एक कार्गो जहाज के अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया
शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन में पेइहाई शिपयार्ड में एक कार्गो जहाज के अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी चीन के शानतुंग प्रांत के छिंगताओ शहर के पेइहाई शिपयार्ड में गुरुवार की सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर ठहरे हुए एक विदेशी कार्गो जहाज में मरम्मत के दौरान आग लग गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनहानि हुई।

घटना के बाद शी चिनफिंग ने अहम निर्देश देकर समय पर लापता लोगों की खोज करने, आपदा के बाद सांत्वना देने आदि कार्य का समुचित इंतजाम करने और यथाशीघ्र ही घटना के कारण का पता लगाकर कानून के मुताबिक घटना के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की मांग की।

उन्होंने बल दिया कि विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को इस घटना से सबक लेकर विभिन्न किस्मों के अग्निकांड खतरे की जांच कर रोकथाम की कार्रवाई बारीकी से लागू कर बड़ी घटना को समय रहते टालकर जनता के जान-माल की सुरक्षा करनी है।

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने भी इस घटना पर निर्देश दिया। अब विभिन्न बचाव व राहत कार्य चल रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags