शी चिनफिंग ने हाकैंडे हिचिलेमा को एक बार फिर जांबिया का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी
बीजिंग, 21 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 अगस्त को हाकैंडे हिचिलेमा को संदेश भेजकर उनको एक बार फिर जांबिया का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
शी ने कहा कि इधर कुछ साल हम ने दो बार भेंटवार्ता की और एक साथ चीन-जांबिया संबंध के विकास का मार्गदर्शन किया। दोनों देशों का पारस्परिक राजनीतिक विश्वास निरंतर गहरा हो रहा है, व्यावहारिक सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं और बहुपक्षीय मामले में घनिष्ठ समन्वय व सहयोग हुआ। मैं द्विपक्षीय संबंध को बड़ा महत्व देता हूं और राष्ट्रपति हिचिलेमा के साथ समान कोशिश कर चीन-अफ्रीका सहयोग सहयोग मंच और पेइचिंग शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों को लागू करने, परंपरागत मित्रता का प्रचार कर एक-दूसरे का डटकर समर्थन करने, पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का स्तर निरंतर उन्नत करने और चीन-जांबिया सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी को नई मंजिल पर ले जाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/

