Samachar Nama
×

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मोहाली किंग्स से सामना, देखें पूरा शेड्यूल

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मोहाली किंग्स से सामना, देखें पूरा शेड्यूल
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग: ओपनिंग मैच में अमृतसर सूरमा का मोहाली किंग्स से सामना, देखें पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़, 26 अगस्त (आईएएनएस)। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की शुरुआत रविवार से होगी, जिसका पहला मैच अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आयोजित होगा।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की तरफ से आयोजित यह लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगी, जिसमें पंजाब के क्रिकेट स्टार्स जबरदस्त मुकाबलों और इस क्षेत्र के जाने-माने और नए टैलेंट के प्रदर्शन से धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

इस लीग में 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। 'ग्रुप-ए' में मोहाली किंग्स, फाजिल्का फाल्कंस और जालंधर वॉरियर्स शामिल हैं, जबकि 'ग्रुप-बी' में बठिंडा रॉयल्स, अमृतसर सूरमा और लुधियाना लायंस हैं। टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले जाएंगे। यह लीग राउंड रॉबिन आधार पर खेली जाएगी, जिसमें हर टीम आठ लीग मैच खेलेगी।

पहले दिन अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स आमने-सामने होंगी, जिसके बाद 31 अगस्त को जालंधर वॉरियर्स दोपहर के मैच में फाजिल्का फाल्कंस के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद शाम को मोहाली किंग्स का मुकाबला बठिंडा रॉयल्स से होगा। मैचों का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ेगा और लुधियाना लायंस 1 सितंबर को दोपहर में बठिंडा रॉयल्स के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस प्रतियोगिता का प्रत्येक मैच अहम होगा, जिसमें सभी टीमें नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। लीग स्टेज के आखिर में, टॉप चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ट्रॉफी के लिए होड़ 12 सितंबर को अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी, उसी दिन दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल दोपहर में होगा, जिसके बाद शाम को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

पहला सेमीफाइनल ग्रुप-ए में टॉप पर रहने वाली टीम और ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की टॉप टीम का मुकाबला ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। इसके बाद, दोनों विजेता टीमें 13 सितंबर को खिताबी मैच में भिड़ेंगी। इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 9 अगस्त को हुई, जिसमें 450 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 का पूरा शेड्यूल:

30 अगस्त: मोहाली किंग्स बनाम अमृतसर सूरमा (दोपहर 2 बजे से)

30 अगस्त: लुधियाना लायंस बनाम बठिंडा रॉयल्स (शाम 7 बजे से)

31 अगस्त: जालंधर वॉरियर्स बनाम फाजिल्का फाल्कंस (दोपहर 2 बजे से)

31 अगस्त: मोहाली किंग्स बनाम लुधियाना लायंस (शाम 7 बजे से)

1 सितंबर: अमृतसर सूरमा बनाम जालंधर वॉरियर्स (दोपहर 2 बजे से)

1 सितंबर: बठिंडा रॉयल्स बनाम फाजिल्का फाल्कंस (शाम 7 बजे से)

2 सितंबर: मोहाली किंग्स बनाम बठिंडा रॉयल्स (दोपहर 2 बजे से)

2 सितंबर: लुधियाना लायंस बनाम फाजिल्का फाल्कंस (शाम 7 बजे से)

3 सितंबर: अमृतसर सूरमा बनाम बठिंडा रॉयल्स (दोपहर 2 बजे से)

3 सितंबर: जालंधर वॉरियर्स बनाम मोहाली किंग्स (शाम 7 बजे से)

4 सितंबर: फाजिल्का फाल्कंस बनाम अमृतसर सूरमा (दोपहर 2 बजे से)

4 सितंबर: लुधियाना लायंस बनाम जालंधर वॉरियर्स (शाम 7 बजे से)

5 सितंबर: मोहाली किंग्स बनाम फाजिल्का फाल्कंस (दोपहर 2 बजे से)

5 सितंबर: बठिंडा रॉयल्स बनाम जालंधर वॉरियर्स (शाम 7 बजे से)

6 सितंबर: अमृतसर सूरमा बनाम लुधियाना लायंस (दोपहर 2 बजे से)

6 सितंबर: मोहाली किंग्स बनाम अमृतसर सूरमा (शाम 7 बजे से)

7 सितंबर: बठिंडा रॉयल्स बनाम लुधियाना लायंस (दोपहर 2 बजे से)

7 सितंबर: फाजिल्का फाल्कंस बनाम जालंधर वॉरियर्स (शाम 7 बजे से)

8 सितंबर: मोहाली किंग्स बनाम जालंधर वॉरियर्स (दोपहर 2 बजे से)

8 सितंबर: अमृतसर सूरमा बनाम फाजिल्का फाल्कंस (शाम 7 बजे से)

9 सितंबर: लुधियाना लायंस बनाम मोहाली किंग्स (दोपहर 2 बजे से)

9 सितंबर: बठिंडा रॉयल्स बनाम अमृतसर सूरमा (शाम 7 बजे से)

10 सितंबर: फाजिल्का फाल्कंस बनाम मोहाली किंग्स (दोपहर 2 बजे से)

10 सितंबर: जालंधर वॉरियर्स बनाम लुधियाना लायंस (शाम 7 बजे से)

11 सितंबर: पहला स्थान बनाम दूसरा स्थान (प्लेऑफ) (शाम 7 बजे से)

12 सितंबर: तीसरा स्थान बनाम चौथा स्थान (प्लेऑफ) (शाम 7 बजे से)

13 सितंबर: क्वालीफायर 1 का विजेता बनाम एलिमिनेटर का विजेता (फाइनल) (शाम 7 बजे से)

--आईएएनएस

आरएसजी

Share this story