Samachar Nama
×

शनचो-23 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन का आधिकारिक लोगो जारी

बीजिंग, 11 मई (आईएएनएस)। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने सोमवार को शनचो-23 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन का आधिकारिक प्रतीक चिह्न (लोगो) जारी किया।

यह लोगो गोलाकार डिजाइन में तैयार किया गया है, जिसमें शनचो-23 अंतरिक्ष यान को चीनी अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ते हुए दिखाया गया है। लोगो में बने तीन सितारे मिशन में शामिल तीन अंतरिक्ष यात्रियों का प्रतीक हैं।

लोगो के बाईं ओर लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के प्रक्षेपण का दृश्य दर्शाया गया है, जिसमें पारंपरिक शुभ बादल और अन्य शुभ प्रतीकों को भी शामिल किया गया है। वहीं, दाहिनी ओर 'फेइथ्येन' यानी उड़ती हुई आकृति और लहराती रिबन को दर्शाया गया है।

लोगो का मुख्य रंग तकनीकी नीला रखा गया है, जो अंतरिक्ष अन्वेषण का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ चीनी लाल रंग का भी प्रयोग किया गया है, जो पूरे डिजाइन को विशेष आकर्षण देता है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में चीन दो मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन और एक कार्गो मिशन संचालित करने की योजना बना रहा है। शनचो-23 मिशन के तहत एक अंतरिक्ष यात्री एक वर्ष तक अंतरिक्ष में रहने के प्रयोग में भाग लेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags