Samachar Nama
×

शेनजो-23 के दल के वैज्ञानिक प्रयोग और स्वास्थ्य प्रबंधन कार्य जारी

शेनजो-23 के दल के वैज्ञानिक प्रयोग और स्वास्थ्य प्रबंधन कार्य जारी
शेनजो-23 के दल के वैज्ञानिक प्रयोग और स्वास्थ्य प्रबंधन कार्य जारी

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के दौरान, अंतरिक्ष मिशन दल - शेनजो-23 के चालक दल के सदस्य जू यांगजू, च्यांग चीयुआन और ली च्यायिंग - चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर ड्यूटी पर बने रहे।

तीनों अंतरिक्ष यात्री चार महीने से अधिक समय से कक्षा में हैं। शरद ऋतु महोत्सव और राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन के वातावरण को खुशनुमा और उत्सवपूर्ण बनाने के लिए सजाया। साथ ही, अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग, अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली प्लेटफॉर्म की देखभाल और स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे विभिन्न कार्य व्यवस्थित रूप से किए जा रहे हैं।

दल ने अंतरिक्ष रमन स्पेक्ट्रोमीटर का उपयोग करके मूत्र के नमूनों में चयापचय घटकों का पता लगाया, आंत माइक्रोबायोटा और पोषक तत्व चयापचय पर शोध किया, और योजना के अनुसार बहुकार्य परिस्थितियों में मस्तिष्क और मानव-मशीन अनुकूलन पर शोध किया।

माइक्रोग्रैविटी भौतिकी के क्षेत्र में, दल ने ऑनलाइन रखरखाव और समायोजन कैबिनेट में जड़त्वीय कण प्रयोग मॉड्यूल स्थापित करने, द्रव भौतिकी प्रयोग कैबिनेट में नमूनों को बदलने और अक्षीय तंत्र के इलेक्ट्रोड का रखरखाव करने जैसे कार्यों को पूरा किया।

इसके अतिरिक्त, चालक दल ने जीवन पारिस्थितिकी प्रायोगिक कैबिनेट पर कक्षा में ही रखरखाव कार्य किया और आर्द्रता नियंत्रण इकाई मॉड्यूल को बदल दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share this story

Tags