Samachar Nama
×

शेफाली शाह मना रही हैं 'गैलेंटाइन', सहेलियों के लिए खास अंदाज में सजाया घर

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वैलेंटाइन वीक में हर कोई अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है, लेकिन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शेफाली शाह ने सेलिब्रेट करने का कुछ अलग और खास तरीका अपनाया है।
शेफाली शाह मना रही हैं 'गैलेंटाइन', सहेलियों के लिए खास अंदाज में सजाया घर

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वैलेंटाइन वीक में हर कोई अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है, लेकिन बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शेफाली शाह ने सेलिब्रेट करने का कुछ अलग और खास तरीका अपनाया है।

दरअसल, उन्होंने वैलेंटाइन की जगह गैलेंटाइन मनाने का प्लान किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तैयारी का वीडियो भी शेयर किया।

इस वीडियो में वे अपने घर पर गैलेंटाइन पार्टी की तैयारियां करती दिख रही हैं। घर को फूलों, लाइट्स और खूबसूरत सजावट से सजाया जा रहा है। टेबल पर स्वादिष्ट खाने-पीने की चीजें तैयार की जा रही हैं। शेफाली खुद बड़े उत्साह से सारी व्यवस्था संभाल रही हैं।

अभिनेत्री शेफाली शाह ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आपको और आपकी जिंदगी की खास सहेलियों को हैप्पी गैलेंटाइन डे। उन सभी लड़कियों को शुभकामनाएं, जो आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं, जैसे रोटी पर मक्खन और चाय के साथ स्कोन, वैसे ही जो हर खुशी और हर मुश्किल में आपके साथ खड़ी रहती हैं।"

'गैलेंटाइन डे' 13 फरवरी को मनाया जा सकता है। इसमें महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ दोस्ती का जश्न मनाती हैं। इस खास दिन लड़कियां एक-दूसरे को स्पेशल फील कराती हैं, साथ समय बिताती हैं, और इस अनमोल रिश्ते को सेलिब्रेट करती हैं।

शेफाली का यह पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि दोस्ती को इतने प्यार से सेलिब्रेट करना कितना अच्छा है। कई यूजर्स ने कहा कि गैलेंटाइन डे मनाना वैलेंटाइन से भी ज्यादा मजेदार और सच्चा लगता है।

अभिनेत्री की बात करें तो वे कुछ समय पहले वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम-3' में नजर आई थीं। यह सीरीज मानव तस्करी के खौफनाक नेटवर्क पर आधारित है। इसमें शेफाली शाह ने डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका निभाई है, जो हुमा कुरैशी (बड़ी दीदी) द्वारा संचालित एक विशाल आपराधिक साम्राज्य का पर्दाफाश करती हैं। सीरीज को तनुज चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। इसमें सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोरजी, अंशुमान पुष्कर, रसिका दुगल, राजेश तैलंग, जया भट्टाचार्य और अनुराग अरोड़ा जैसे कलाकार भी हैं। यह सीरीज अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share this story

Tags