Samachar Nama
×

शीतला माता मंदिर हादसा : सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, तीन थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

शीतला माता मंदिर हादसा : सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, तीन थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड
शीतला माता मंदिर हादसा : सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, तीन थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड

ग्वालियर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। शीतला माता मंदिर हादसा मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। सीएसपी रवि भदौरिया को हटाने का निर्देश दिया गया है। तीन थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में कुल 9 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

मंत्री एदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश दिए गए। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि और गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये की घोषणा की गई है। अन्य घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया गया है। उन्होंने कहा, "कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जवाबदेही तय की जाएगी और कठोर कार्रवाई होगी।"

बता दें कि जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर पर एक ट्रक घाटी से उतरते वक्त बेकाबू हो गया। इसकी चपेट में करीब 50 लोग आ गए हैं, जिनमें से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मियों और कुछ बच्चों समेत 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, धान की बोरियों से लदा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर के पास दुकानों से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बेकाबू ट्रक चीनोर की ओर से आते हुए शीतला माता मंदिर के प्रमुख बाहरी गेट के पास घाटी से नीचे उतर रहा था, तभी वह गेट के आसपास बनी दुकानों में घुस गया। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई दुकानों को नुकसान हुआ और कई दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों समेत करीब 27 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags